मुख्य समाचार
केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू होगी ।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाए। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इन शीतकालीन प्रवास स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़वाल मंडल…
जनपद में सड़क सुरक्षा , सुधारीकरण कार्य युद्ध स्तर संचालित , ओएनजीसी चौक का कार्य पूर्ण, कैंट रोड पर कार्य गतिमान।
जनपद में सड़क सुरक्षा , सुधारीकरण कार्य युद्ध स्तर संचालित , ओएनजीसी चौक का कार्य पूर्ण, कैंट रोड पर कार्य गतिमान। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर कुमकुम जोशी को कार्य में तेजी के लिए नोडल बनाया। देहरादून। दिनांक 29 नवंबर 2024, जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन…
आपदा जोखिम न्यूनीकरण तैयारी और दीर्घकालिक पुनप्राप्तिः कार्यशाला का आयोजन
आपदा जोखिम न्यूनीकरण तैयारी और दीर्घकालिक पुनप्राप्तिः कार्यशाला। देहरादून दिनांक 28 नवम्बर 2024, ,बी.पी पाण्डे, महानिदेशक डॉ0 आरएस टोलिया प्रशासन अकादमी नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में 02 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जनपद अवस्थित होटल द्रोण में किया जा रहा है, कार्यशाला के शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि अपर सचिव आपदा प्रबन्धन आनन्द स्वरूप,…
उत्तराखण्ड सरकार ने एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया को 524.70 एकड़ भूमि पर भौतिक कब्जा दे दिया है।
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों की कड़ी में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ है। उत्तराखण्ड सरकार ने एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया को 524.70 एकड़ भूमि पर भौतिक कब्जा दे दिया है। पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक डॉ अजय प्रभाकर ने भूमि पर क़ब्ज़ा लेते हुए कहा कि विस्तारित…
देहराूदन शहर के पल्टन बाजार एवं अन्य स्थलों में महिलाओं हेतु पिंक टॉयलेट निर्माण
पल्टन बाजार एवं अन्य स्थलों पर महिलाओं की सुविधा के लिए जल्द दिखेगंे पिंक टॉयलेट, जिला प्रशासन ने शुरू की कवायद। महिलाओं हेतु नये टॉयलेट निर्माण के साथ ही शहर में अन्य टॉयलेट को भी करें मॉडिफाईः डीएम महिला एवं पुरूष टॉयलेट का रहेगा अलग-अलग कलर कोड, 9 चिन्हित स्थानों पर जल्द…
जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार मेंचिकित्सालयों की एक साथ प्रबन्धन समिति की बैठक ली। बैठक
मरीजों की समझें पीड़ा, सरकारी चिकित्सालयों में अनावश्यक रेफरल स्वीकार नहीः डीएम जनमानस द्वारा दिए गए भगवान रूपी दर्ज को क्यों नहीं कर पा रहे हैं, कारगार साबित चिकित्सालय में चिकित्सक एवं संसाधन है तो क्यों कम हो रही है सर्जरी, क्यों आईपीडी में नही हैं पैशेंटः डीएम चिकित्सालयों से मांगा…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव’ के समापन समारोह को वर्चुअल संबोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव’ के समापन समारोह को वर्चुअल संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए “इंडिया थिंक काउंसिल” का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कुंभ कॉन्क्लेव भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता और आध्यात्मिकता के मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के निधन पर उनके ऋषिकेश स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के निधन पर उनके ऋषिकेश स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत की आत्मा को अपने…
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों को लेकर कार्य दायी संस्थाओं कार्यदायी संस्थाओं लो नि वि, एन एच, एन एच आई, के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों के संबंध में बैठक ली।
हर एक जीवन अमूल्य सड़क/सुधारीकरण के दृष्टिगत प्रस्तावों के निर्देश महज औपचारिक नहीं, सड़कों के सुधारीकरण का कार्य शुरू करें विभाग, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता निरंतर किया जा रहा है पर्यवेक्षण, उच्च स्तरीय चैकिंग सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव का किया जा रहा है विविधिकरण सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने…

